---Advertisement---

Happy Raksha Bandhan Shayari | भाई बहनो के लिए रक्षाबंधन शायरी

Published On: July 11, 2026
---Advertisement---

रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और जीवनभर साथ निभाने के खूबसूरत वादे का प्रतीक है। इस खास दिन पर हर भाई-बहन अपने रिश्ते की मिठास को शब्दों में बयां करना चाहता है। ऐसे में Happy Raksha Bandhan Shayari दिल की भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करने का सबसे अच्छा तरीका बन जाती है। चाहे आप अपने भाई या बहन को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देना चाहते हों, व्हाट्सएप स्टेटस लगाना हो या एक प्यारा-सा संदेश भेजना हो, दिल छू लेने वाली शायरी हर रिश्ते को और भी खास बना देती है।

अगर आप भी सबसे बेहतरीन, नई, भावुक, प्यार भरी और दिल को छू लेने वाली Happy Raksha Bandhan Shayari in Hindi की तलाश कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। यहां आपको हर तरह की रक्षाबंधन शायरी का शानदार संग्रह मिलेगा, जिसे आप अपने प्रियजनों के साथ शेयर करके इस पावन पर्व की खुशियों को और भी यादगार बना सकते हैं।

Happy Raksha Bandhan Shayari

सब से अलग है भैया मेरा
सब से प्यारा है भैया मेरा
कौन कहता है खुशियां ही सब होती है जहां में
मेरे लिए तो खुशियों से भी अनमोल है भैया मेरा

सावन की रिमझिम फुहार है
रक्षाबंधन का त्योहार है
भाई बहन की मीठी सी तकरार है
ऐसा यह प्यार और खुशियों का त्यौहार है

ये लम्हा कुछ खास है
बहन के हाथों में भाई का हाथ है
ओ बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ खास है
तेरे सुकून की खातिर मेरी बहना
तेरा भाई हमेशा तेरे साथ है।

अनोखा भी है, निराला भी है
तकरार भी है तो प्रेम भी है
बचपन की यादों का पिटारा है
भाई बहन का यही प्यारा रिश्ता है

खुश किस्मत होती है वो बहन
जिसके सर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में उसके साथ होता है
लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है

रंग बिरंगे मौसम में, सावन की घटा छाई है
खुशियों की सौगात लेकर बहना राखी बांधने आई है

चावल की खुशबू और केसर का सिंगार
राखी, तिलक, मिठाई और खुशियों की बौछार
बहनों का साथ और बेसुमार प्यार
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार

जब खुदा ने दुनिया को बनाया होगा
एक बात से जरूर घबराया होगा
कैसे रखूंगा ख्याल इतनी कुड़ियों का,
तब उस ने सब के लिए एक भाई बनाया होगा

Happy Raksha Bandhan Shayari

सबसे प्यारी मेरी बहना
सुख में दुख में साथ रहना
जीवन की खुशियां है तुमसे
तुम हो तो फिर क्या कहना

 रक्षाबंधन का त्यौहार है, हर तरफ ख़ुशियों की बौछार है
बंधा एक धागे में, भाई बहन का प्यार है

 सावन की रिमझिम फुहार है,
रक्षाबंधन का त्यौहार है,
भाई बहन की मीठी सी तकरार है,
ऐसा यह प्यार और खुशियों का त्यौहार है।

अनोखा भी है, निराला भी है,
तकरार भी है तो प्रेम भी है,
बचपन की यादों का पिटारा है,
भाई बहन का यही प्यारा रिश्ता है।

 रक्षा-बन्धन का त्यौहार है,
हर तरफ खुशियों की बौछार है,
और बंधा एक रेशम की डोरी में
भाई-बहन का प्यार है।

चंदन का टीका, रेशम का धागा,
सावन की सुगंध बारिश की फुहार,
भाई की उम्मीद बहन का प्यार,
मुबारक हो आपको रक्षा बंधन का त्योहार ।

किसी के जख्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा
अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा
(मुनव्वर राना)

अयां है अब तो राखी भी चमन भी गुल भी शबनम भी
झमक जाता है मोती और झलक जाता है रेशम भी
तमाशा है अहा हा-हा गनीमत है ये आलम भी
उठाना हाथ प्यारे वाह-वा टुक देख लें हम भी
तुम्हारी मोतियों की और ज़री के तार की राखी
(नजीर अकबराबादी)

जिंदगी भर की हिफ़ाज़त की कसम खाते हुए
भाई के हाथ पे इक बहन ने राखी बांधी
(अज्ञात)

बहनों की मोहब्बत की है अज्मत की अलामत
राखी का है त्यौहार मोहब्बत की अलामत
(मुस्तफा अकबर)

राखियां ले के सिलोनों की बरहमन निकलें
तार बारिश का तो टूटे कोई साअत कोई पल
(मोहसिन काकोरवी)

गुलशन से कोई फूल मयस्सर न जब हुआ
तितली ने राखी बांध दी कांटे की नोक पर
(अज्ञात)

आस्था का रंग आ जाए अगर माहौल में
एक राखी जिंदगी का रुख बदल सकती है आज
(इमाम आजम)

या रब मिरी दुआओं में इतना असर रहे
फूलों भरा सदा मिरी बहना का घर रहे
(अज्ञात)

अदा से हाथ उठते हैं गुल-ए-राखी जो हिलते हैं
कलेजे देखने वालों के क्या क्या आह छिलते हैं
कहाँ नाज़ुक ये पहुंचे और कहाँ ये रंग मिलते हैं
चमन में शाख पर कब इस तरह के फूल खिलते हैं
जो कुछ खूबी में है उस शोख-ए-गुल-रुख्सार की राखी
(नजीर अकबराबादी)

या रब मिरी दुआओं में इतना असर रहे
फूलों भरा सदा मिरी बहना का घर रहे
(अज्ञात)

साल में आता है एक बार राखी का त्यौहार,
मानते है भाई बहन देते है, एक दुसरे को प्यार और उपहार।

बहन ने भाई को बांधा है प्यार,
कच्चा है धागा पर रिश्ते है पक्के,
यही होते है भाई-बहन के रिश्ते सच्चे।

 लाल गुलाबी रंग में झूम रहे संसार,
सूरज की रोशनी और खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी और अपनों का प्यार,
बधाई हो आपको यह राखी का त्यौहार।

 खुबसूरत एक रिश्ता तेरा मेरा है,
जिस पे बस खुशियों का पहरा है,
नजर ना लगे कभी इस रिश्ते को
क्योंकि दुनिया का सबसे प्यारा भाई मेरा है।

आज का दिन बहुत खास है
बहना के लिए बहुत कुछ मेरे पास है
तेरे सुकून की खातिर ओ बहना
तेरा भाई हमेशा तेरे पास है।

 वो बचपन की शरारते, वो झूलों पे खेलना
वो मां का डांटना, वो पापा का लाड
पर एक चीज जो इन सब से खास है
वो है मेरी प्यारी बहन का प्यार।

आपके लिये मेरा यह दिल
यही दुआ करता है की,
कामयाबी आपके कदम चूमे
और आप हमेशा जिंदगी में कामयाब हों।

आया है एक जश्न का त्यौहार,
जिसमे होता है भाई बहन का प्यार,
चलो मनाये रक्षा का ये त्यौहार।

याद आता है अक्सर वो गुजरा हुआ जमाना,
तेरी मीठी सी आवा में भाई कहकर बुलाना,
वो सुबह स्कूल के लिए तेरा मुझको जगाना,
अब क्या करे बहना यही है जिन्दगी का तराना।

रिश्तों में रुपयों का दखल अब आए ना,
क्या दिया क्या पाया मन न भरमाये,
प्यार से बड़ा जग में और कुछ नहीं है होता,
बहना को भाई और बहन को ना कभी भुलाये।

Read Also

Monu Tiwari

Monu Tiwari एक लेखक और शायरी प्रेमी हैं, जिन्हें शब्दों के माध्यम से भावनाओं को व्यक्त करना पसंद है। Shayari Patrika के जरिए वे प्रेम, जीवन, रिश्तों और एहसासों से जुड़ी खूबसूरत शायरी और कविताएँ पाठकों तक पहुँचाते हैं.
---Advertisement---

Leave a Comment